G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के भगवंतपुर गांव के समीप अचानक बाइक के सामने कुत्ता आने से बाइक कुत्ते से टकराकर रोड़ पर गिर गई। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कफ रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भगवंतपुर गाँव निवासी राम बली का 30 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी वाइक गांव के आगे पहुंची तभी अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया और बाइक कुत्ते से टकराकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक सवार अशोक गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचकर फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मैके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share