उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र में अचेत अवस्था में कही अज्ञात अधेड़ व्यक्ति पड़ा था उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र में एक लगभग 50 वर्षीय अज्ञात पुरुष कही अचेत अवस्था में पड़ा था। जिसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी ज्ञानेंद्र व पायलट अखिलेश कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। अधेड़ अचेत अवस्था में है और हालत गम्भीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share