उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कधिया गांव के समीप चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कधिया गांव निवासी राज कुमार की 60 वर्षीय पत्नी राज रानी अपने पुत्र राज बहादुर के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके भाई को राखी बांधने जा रही थी।

जैसे ही बाइक गांव के बाहर पहुंची तभी वह चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share