G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के समीप चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया हादसे की जानकारी उनके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगज थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव निवासी बबलू पटेल का 20 वर्षीय पुत्र धीरज पटेल बाइक पर सवार कर शहर किसी काम के लिए आ रहा था।

जब उसकी बाइक जमालपुर गांव के समीप पहुंची तभी रोड से निकली चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक चालक घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share