G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बक्सपुर गाँव के समीप चलती ट्रेन से गिरकर यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवास्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गम्भीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के सिराथू थाना क्षेत्र के पड़री गाँव निवासी 35 वर्षीय जय नामक युवक सूरत से अपने घर के लिए निकला था।

जब ट्रेन फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र के बक्सपुर गाँव के समीप पहुंची तभी चलती ट्रेन से वह नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना फोन कर सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक की हालत गम्भीर देखते हुए सरकारी एम्बुलेन्स से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share