उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती गांव के समीप स्थित कॉलोनी में रक्षाबंधन पर्व पर घर में पकवान बनाते समय गैस चूल्हे पर चढ़ी कढ़ाई में खौल रहा घी किशोरी के ऊपर पलट गया। जिससे किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अस्ती कॉलोनी निवासी रमेश की 17 वर्षीय पुत्री नेहा आज रक्षाबंधन पर्व पर घर में गैस चूल्हे पर पकवान बना रही थी।

तभी कढ़ाई में खौल रहा घी किशोरी के ऊपर पलट गया, जिससे किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!