उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चाँदपुर थाना क्षेत्र सराहना बुजुर्ग गाँव में किशोरी ने अपने घर के पिछवाड़े संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सराहना बुजुर्ग गाँव निवासी कल्लु निषाद की 16 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी ने अपने घर के पिछवाड़े संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। परिजनों ने उसको फाँसी के फन्दे से लटकता हुआ देखा तो घर मे कोहराम मच गया। सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!