G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के दुगरई गाँव के समीप दो बाईकों की भिडन्त हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के दरियापुर गाँव निवासी देव राज पाल का 37 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के दुगरई गाँव के समीप पहुंची तभी सामने से आये दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई जिससे वह घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share