G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के बाईपास नेशनल हाइवे 2 पर ट्रक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी चंद्रप्रकाश का 25 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के खागा कस्बे गया था तभी ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर से धर्मेंद्र रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share