उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी महिला गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के मेवली गांव निवासी चंद्रपाल सिंह का 28 वर्षीय पुत्र शिव प्रकाश सिंह बाइक पर सवार होकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर भिटारी गांव अपनी 60 वर्षीय बुआ गयाश्री पत्नी शेर सिंह को लेने आया था। बुआ को बाइक पर सवाल कर घर लौटते समय जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप पहुंची तभी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया।

जिससे बाइक पर पीछे बैठी गयाश्री रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी राम सिंह व पायलेट शिवम ने घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!