G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के प्रेम नगर पुलिस चौकी के समीप दो बाइको की ज़ोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें दोनो बाइको से चार लोग घायल हो गए। सभी घायलो को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के नथनपुर गाँव निवासी 28 वर्षीय राजू सिंह अपनी 25 वर्षीय पत्नी पूनम देवी को बाइक पर सवार कर हथगांम थाना क्षेत्र गया था। जब उसकी बाइक हथगांम थाना क्षेत्र के प्रेम नगर पुलिस चौकी के समीप पहुंची तभी सामने से बाँदा जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के पिरौदा गाँव निवासी दरबारी का 25 वर्षीय पुत्र संदीप अपनी 35 वर्षीय मामी पत्नी बाबू निवासी गोदनी गाँव थाना तेंदवारी जनपद बाँदा को बाइक पर सवार किए हुए आ गया।

जिससे दोनो बाइको की जोरदार भिडन्त हो गई। दोनो बाइको में सवार चारो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए घायलो को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सभी को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share