G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर मोहन पेड़ा वाले के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के चुरामन खेडा गाँव निवासी शोभा सिंह का 32 वर्षीय पुत्र बलबीर सिंह अपने 7 वर्षीय पुत्र मयंक को बाइक पर सवार कर मलवा थाना क्षेत्र के सत्तेपुर गाँव आया था।

सत्तेपुर से कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अहिरन खेडा जाते समय जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर मोहन पेड़ा वाले के सामने पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार पिता-पुत्र दोनो घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल पिता पुत्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share