उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के संवत मऊ गांव के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार धाता थाना क्षेत्र के दरिया मऊ गांव निवासी रमेश चंद्र का 18 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार खागा कोतवाली क्षेत्र के तेऊजा गांव अपनी ननिहाल आया था।

तभी वह बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त से मिलने घर से निकाला और जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के संवत गांव के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे नितेश गंभीर रूप से घायल हों गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!