उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरयानी गाँव के समीप अनियंत्रीत बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चुरयानी गाँव निवासी जागेश्वर का 22 वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह वापस अपने घर लौट रहा था तभी गाँव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रीत होकर गिर गई जिससे बाइक चालक शैलेन्द्र घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट सचिन के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!