G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहुआ रोड मोहम्मदपुर गांव के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तोफापुर गांव निवासी धीरेंद्र का 20 वर्षीय पुत्र लवकुश बाइक पर सवार होकर गाजीपुर थाना क्षेत्र किसी काम से गया था। जब उसकी बाइक गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहुआ रोड पर मोहम्मदपुर गांव के समीप पहुंची तभी रोड से निकाला अज्ञात चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार लवकुश घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी और पायलट सचिन ने घायल को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share