उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जनपदीय स्तर पर साइबर अपराध रोकथाम हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासन एवं पुलिस मुख्यालय उ.प्र. लखनऊ के आदेश-निर्देशों तथा बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत, पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह के मार्गदर्शन में आज 10 अगस्त को जनपद के समस्त थानों पर गठित साइबर सेल के सभी अधिकारी/कर्मचारीगण एवं साइबर क्राइम पुलिस थाना कर्मी को पुलिस लाइन में Cytrain App के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अन्य साइबर सम्बंधित पोर्टल के उपयोग, वर्तमान समय में हो रहे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय तथा ऐसे अपराधों के अनावरण के विभिन्न तरीकों की जानकारी जनपदीय साइबर क्राइम थाना के विशेषज्ञों द्वारा दी गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!