उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थारियावं थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नेशनल हाईवे सुधवा पुल के नीचे से निकल रहें मोटरसाइकिल हीरो होंडा नंबर UP 71AS 1933से दो युवक फतेहपुर शहर जा रहे थे। तभी उलटे दिशा में आ रहें ट्रेलर गाड़ी चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे एक युवक की पिछले टायर के नीचे दब कर मौत हो गई। दूसरा घायल हुए युवक को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके गाड़ी चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। चालक की पुलिस तलाश कर रहीं हैं। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय सुशील कुमार विश्वकर्मा पुत्र होरीलाल ,गाँव के ही 26 राजू लोधी पुत्र रामशरण निवासी गण सुधवां थाना थारियावं सोमवार को सुबह अपने मोटर साइकिल सुशील और राजू लोधी अपने गांव से शहर की तरफ जा रहें थे। जैसे ही नेशनल हाईवे 2 पर सुधवां पुल के नीचे होकर क्रॉस कर रहें थे। तभी ट्रेलर नंबर BR45GA0875 उल्टी साइड से आ रहा था। ट्रेलर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया।

जिससे पीछे टायर के नीचे सुशील कुमार विश्वकर्मा की दब मृत्यु हो गई है। तथा राजू लोधी के हाथ कलई में चोट आई है तथा गंभीर चोट भी है। जिन्हें एंबुलेंस से पुलिस जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत की खबर सुनते ही मृतक परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था। माँ रामश्री, पिता होरी लाल विश्व कर्मा ,बहन कोमल एवं भाई भाभी का रो रो कर बेहाल है। हसवा चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल हुए युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही फरार ट्रेलर चालक की तलाश किया जा रहा है। गाड़ी को मौके पर बरामद किया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By