G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सेनीपुर गांव के समीप सरकारी एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी रमेश का 35 वर्षीय पुत्र बृजेन्द्र अपने 58 वर्षीय पिता रमेश को बाइक पर सावर कर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के सेनीपुर गांव के समीप पहुंची तभी रोड से निकली सरकारी एंबुलेंस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया।

एंबुलेंस की टक्कर से बाइक पर सवार पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दूसरी सरकारी एंबुलेंस में सवार कराया तो एम्बुलेन्स के ईएमटी ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share