उत्तर प्रदेश फतेहपुर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में।विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान मजदूर मोर्चा की एक बैठक हुई जिसमें मौजूद मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी किसानों की समस्याएं हल नहीं की जा रही मांग पूरी नहीं की जा रही यही हाल रहा तो मोर्चा द्वारा विशाल आंदोलन किया जाएगा ।बैठक के उपरांत मोर्चा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता पैदल तहसील के अंदर पहुंचे और उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें विभिन्न समस्याएं हल करने की मांग की गई। जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप किसान मजदूर मोर्चा के कार्यालय में संगठन की एक बैठक गुरुवार की दोपहर करीब 12‌बजे से प्रारंभ हुई। जिसको संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने कहा कि बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद किसने की समस्याएं हल नहीं की जा रही मांग पूरी नहीं की जा रही यही हाल रहा तो किसान मजदूर मोर्चा आंदोलन करेगा। बैठक के बाद मोर्चा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता पैदल चलकर तहसील रोड होते हुए तहसील के अंदर पहुंचे। किसान मजदूर मोर्चा के लोगों ने उप जिलाधिकारी प्रियंका को एक ज्ञापन सोपा। जिसमें कहा गया कि किसान मजदूर मोर्चा लगातार किसान मजदूर आयोग के गठन की मांग कर रहा है लेकिन सरकार इस बिंदु पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। भैंस पालन बकरी पालन गाय पालन आदि करने वाली महिलाओं को किसानो की तरह महिला किसान सम्मान निधि देने की मांग की गई। कहां गया कि जनपद के अधिकांश थानों में गरीबों को न्याय नहीं मिल पाता है उन्हें बेवजह परेशान किया जाता है इसमें सुधार की आवश्यकता है। कॉलोनीयों के लिए पात्र लोगों का सर्वे नहीं किया जा रहा है जिले के अधिकारियों को इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए और पात्र लोगों को कॉलोनी मिलना चाहिए। इस मौके पर किसान मजदूर मोर्चा की महिला इकाई की प्रदेश सचिव शांति देवी प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार पटेल जिला उपाध्यक्ष राजू विश्वकर्मा रामराज सीमा पाल गंगा देवी सुमित्रा देवी विजयपाल रामकिशोर गौतम मोमना खान रामलाल पासवान इंद्रपाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!