उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा बाईपास पर बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार दम्पति व उसकी दो बच्चियों कुल चार लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिलंदा चक बरारी गांव निवासी धनराज का 32 वर्षीय पुत्र अनिल अपनी 30 वर्षीय पत्नी राधा देवी व 7 वर्षीय पुत्री नंदिनी देवी 3 वर्षीय पुत्री नित्या देवी को बाइक पर सावर कर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा कस्बे के बाईपास पर पहुंची तभी दूसरा बाइक सवार उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार दंपति वह दोनों बच्चियों चारों लोग घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!