उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस में बड़े हर्षाेल्लास के साथ धूम-धाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण कर सलामी दी, साथ ही समस्त सरकारी भवनों पर प्रातः 08.00 बजे ध्वजारोहण किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण कर सलामी दी और राष्ट्रगान गाया गया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर एवं महात्मा गौतम बुद्ध जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र/छात्राओं द्वारा मानव श्रंखला बनाकर भारत का नक्शा बनाया। इस मौके पर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने गांधी मैदान में गुड़हल और महोगनी के पौध रोपित किए। उसके बा कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमे हमारे बलिदानियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर हमे दिलाई, हम सबका कर्तव्य है कि इसे अक्षुण्य बनाए रखें, हम सब अपने जिम्मेदारियों का सही से निर्वहन कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य करें।

उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले महान क्रांतिकारियों की वीर गाथाओं के बारे में अवश्य पढ़ना चाहिए, जिससे कि अपने इतिहास के द्वारा हमें प्रेरणा मिलती है कि किस तरह से देश को आजादी दिलाई गई है। देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों के बलिदान को ध्यान में रखते हुए विकास की ओर अग्रसर हों। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि जन कल्याण कारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाए और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से करते हुए देश को आगे बढ़ाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाए।

79 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वनाथ खन्ना (105 वर्ष आयु) को अंगवस्त्रम, श्रीफल, श्री भगवतगीता व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), वरिष्ठ कोषाधिकारी, गणमान्य नागरिक सत्यप्रकाश सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!