उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के झब्बापुर गांव में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर मौत हो गई। जिसकी जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के झब्बापुर गांव निवासी प्रमोद पासवान की 34 वर्षीय पत्नी शिवकली की घर के अंदर संदिगध अवस्था में मौत हो गई। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया की मृतिका शिवकली की तबीयत ठीक नहीं थी। वह बीती शाम दवा लेकर घर आई थी और सुबह उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!