G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थान क्षेत्र के हरगनपुर गाँव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर किन्नर की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 पानी की टंकी राधा नगर मोहल्ला निवासी देशराज का 65 वर्षीय पुत्र सिरोही जो किन्नर था। बताते है कि वह बीती देर शाम किसी काम से वह थाना क्षेत्र के हरगन गांव के समीप रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया था। वहीं आज पंचनामे की कार्यवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share