G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरई गांव के समीप स्थित अपने खेतों में काम करने गया किसान गिरकर अचेत हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने वाहन से उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के दुगरई गाँव निवासी गोरे लाल सिंह का 52 वर्षीय पुत्र गाँव समीप अपने खेतों में काम करने गया था। तभी वह अचेत होकर वही गिर गया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत अपने वहां से इलाज के लिए अस्पताल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत किसान को मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। वही साथ आए परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। परिजनों का अनुमान है शायद किसी ज़हरीले साँप के काटने से मौत हुई है, जो भी हो सही जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share