उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव के समीप स्थित अपने खेत में काम कर रहे किसान को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव निवासी बदलू का 60 वर्षीय पुत्र सुरजन गाँव के समीप स्थित अपने खेत मे काम करने गया था, तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया।

साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई तो डॉक्टर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share