G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज चौराहे पर दो बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए स्थानीय दुकानदार ने अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के आदमाबाद भन्सारी गाँव निवासी स्व. शिव प्यारे शुक्ला का 35 वर्षीय पुत्र बबलु शुक्ला बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज आया था।

तभी चौराहे पर दूसरी बाइक से उसकी ज़ोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें बबलु शुक्ला गम्भीर रूप से घायल हो गया तो घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए स्थानीय दुकानदार विवेश गुप्ता बिना समय गवाए ई-रिक्शे पर सवार कर जिला अस्पताल पहुँचाया और फोन कर घटना की सूचना उसके परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही परिजन तुरन्त अस्पताल पहुंच गए। वही जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share