उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के बेल्हा बगहा पेट्रोल पंप के समीप ऑटो की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने दो की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के असलपुर गाँव निवासी

सन्तु का 20 वर्षीय पुत्र अमित कुमार उसकी 22 वर्षीय बहन अन्नू देवी और 24 वर्षीय उसकी बुआ का लड़का सुनील तीनो एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र गांजीपुर कस्बे के बेल्हा बगहा पेट्रोल पंप के समीप पहुंची तभी सामने से आ रहे ऑटो की टक्कर लगने से पीछे से आ रहे छोटा हांथी से उनकी भिडन्त हो गई।

जिससे बाइक पर सवार तीनो घायल ही गए। घायल अवस्था गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद अमित और अन्नू देवी की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर सुनील को घर जाने की सलाह दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!