उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड पर नेशनल हाईवे 2 के बाईपास के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लालपुर पडरी गांव निवासी रामबाबू कुशवाहा का 30 वर्षीय पुत्र जैकी प्रसाद कुशवाहा बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड पर नेशनल हाईवे 2 के बाईपास के समीप पहुंची तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक जैकी गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 102 एंबुलेंस की ईएमटी उर्मिला और पायलेट राकेश सिंह ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!