G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गाँव में घर में सोते समय महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो फूँक झाड़ में समय गवाने के बाद परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी रक्षपाल की 65 वर्षीय पत्नी बसंती देवी अपने कमरे में सो रही थी। तभी भोर पहर उसको जहरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी अपने परिजनो को दिया तो परिजन पहले उसे झाड़ फूंक के लिए लेकर गये। हालत में सुधरने न होने पर उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share