G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के केवई गाँव में मानसिक तनाव के चलते युवक ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार केवई गांव निवासी स्व. महावीर का 42 वर्षीय पुत्र हरिश्चन्द्र काफी दिनों से मानसिक तनाव में था। रविवार की शाम लगभग 5 बजे उसने उस वक्त घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। जब उसकी पत्नी रानी देवी खेतों में काम करने गयी थी। शाम को जब वह लौटी तो और पति को फांसी के फन्दे पर लटका देख जोर-जोर से रोने लगी। तभी उसकी आवाज सुन आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया सूचम मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share