उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के टिकुरा मजरे गढ़ा गांव में जहरीला कीड़ा काटने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टिकुरा मजरे गढ़ा गांव निवासी धर्म सिंह की 38 वर्षीय पत्नी भूरी देवी रविवार की रात करीब दस बजे घर में चारपाई पर बिस्तर लगा रही थी। इसी दौरान महिला को जहरीले कीड़े ने काट लिया। थोड़ी देर बाद महिला ने जहरीले कीड़े के काटने की बात परिजनों से बताई। परिजनों ने महिला का घरेलू उपचार शुरू किया। थोड़ी देर बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। महिला की हालत को बिगडता देख परिजनों ने आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत की खबर सुन परिजनों में चीख पुकार मच गई। देर रात मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों द्वारा महिला को छिपकली के काटने की बात बताई जा रही है। हालांकि ग्रामीणों के बीच महिला की मौत का कारण जहरीले सांप के काटने से चर्चा की जा रही है। मामले में किशनपुर थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि महिला की मौत जहरीले कीड़े से काटने से बताया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By