उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के आकिलपुर एराना गाँव के समीप पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आकिलपुर एराना गाँव निवसी राज पाल का 25 वर्षीय पुत्र विकास बाइक पर सवार होकर खागा रेलवे स्टेसन पर परचित को ट्रेन पर बैठालने आया था।

वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक गाँव के समीप पहुंची तभी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार विकास गम्भीर रेफर से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी प्रशुनेन्द्र व पायलेट दिनेश के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!