G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड पर बिसौली गांव के समीप बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे, तभी परिजन उसको कहीं और इलाज कराने लेकर चले गए। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शेमरा गांव निवासी स्व. बुद्धू लाल का 61 वर्षीय पुत्र रमेश बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आ रहा था।

जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड पर बिसौली गांव के समीप।पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी कुछ समय पश्चात उसके परिजन साथ लेकर किसी प्राइवेट में इलाज करने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share