G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के टिकुरा मजरे गढा में घर मे महिला को ज़हरीले साँप ने काट लिए इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार टिकुरा मजरे गढा गांव निवासी धर्मसिंह का 38 वर्षीय पत्नी भूरा देवी सोमवार की रात बिस्तर लगा रही थी। तभी बिस्तर में लिपटे सर्प ने उसको काट लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुयी तो तुरन्त उसको इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान महिला की मौत हो गई घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share