G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बलियापुर गाँव के समीप मंगलवार की दोपहर चलती बाइक से गिर कर महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव निवासी राकेश अपनी 30 वर्षीय पत्नी सीमा को बाइक में बैठाकर रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह बलियापुर गांव के पास पहुंचा तभी पीछे बैठी पत्नी अचानक चलती बाइक से गिर पड़ी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उधर घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है महिला की हालत गंभीर बनी हुयी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share