G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र उधन्नापुर गाँव के समीप बाइक और चार पहिया की भिड़ंत में बाइक सवार भाई वह दो बहने घायल हो गई। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।जहां डॉक्टर ने एक युवती की हालत गंभीर देखते हुए कानुपर के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जगतपुर गांडा गांव निवासी जय प्रकाश का पुत्र शैलेन्द्र अपनी बहन नेहा 24 वर्ष व स्नेहलता 23 वर्ष को बाइक पर सवार कर किसी काम से जा रहा था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर गाँव के समीप लखनऊ रोड़ पर पहुंची तभी आगे जा रहे चार पहिया वाहन चालक द्वारा अचानक ब्रेक मार देने पर अनियंत्रित होकर बाइक पीछे से जा टकराई जिससे दोनो बहनो सहित भाई घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने नेहा की हालत गम्भीर देखते हुये कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share