उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गॉंधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने सड़क सुरक्षा समिति से सम्बंधित पिछली बैठक मे दिये गए निर्देशों के अनुपालन आख्या की समीक्षा करते हुए विस्तृत चर्चा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना फिटनेस के किसी भी स्कूली वाहन का संचालन किसी भी दशा में न होने पाए का विशेष ध्यान पुलिस विभाग/एआरटीओ रखे एवं एआरटीओ प्रशासन जिन स्कूली वाहनों के फिटनेस नहीं है संबंधित स्कूल से इस आशय का प्रमाण पत्र ले लें कि भविष्य में बिना फिटनेस के वाहनों का संचालन नहीं किया जाएगा यदि संचालन किया जाता है तो संबंधित संस्थान के प्रधानाचार्य/प्रबंधक पर जिम्मेदारी तय की जाएगी साथ ही जिन वाहनों का फिटनेस नहीं है तत्काल करा ले। उन्होंने कहा कि गंभीर दुर्घटना वाले स्थलों का संबंधित कार्यदाई संस्था, पुलिस, परिवहन निरीक्षण कर सम्मिलित रिपोर्ट बनाए कि दुर्घटना रोकने के क्या–क्या उपाय किए जा सकते है।

जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि विद्यालयों/स्कूलों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम किए जाते है कि मय फोटो सहित अगली बैठक में रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने एआरटीओ से कहा कि गंभीर दुर्घटना वाले वाहन चालकों व जिस दुर्घटना में वाहन चालक की लापरवाही से किसी की मौत हो गई हो, पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाय एवं इसकी रिपोर्ट से भी अवगत कराए साथ ही दुर्घटना की जांच संबंधी रिपोर्ट पुलिस विभाग समय से एआरटीओ को उपलब्ध कराए। वाहन चालको द्वारा यातायात के नियमों का उलंघन बार–बार करते हुए पाए जाने पर ड्राइविंग लाईसेंस नियमानुसार निरस्त करते हुए कार्यवाई करें, साथ ही विभिन्न मध्यमो से प्रचार–प्रसार भी कराया जाय। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग, परिवहन विभाग संवेदनशीलता के साथ प्रवर्तन की कार्यवाही निरंतर करें। वाहन चालको को यातायात के नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चालको को हेलमेट, चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया जाय। ऑनलाइन के माध्यम से बैठक में जुड़कर मद्रास आईआईटी के प्रतिनिधि द्वारा डाटा ड्राइविन हाइपरलोकल इन्वेंटेशन(DDHI)के अंतर्गत संजया एप्लिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभाग को निर्देशित किया संबंधित एप्लिकेशन के उपयोगिता का भलीभांति अध्ययन कर ले। इस अवसर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन/प्रशासन, टीएसआई यातायात, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर, एनएचआई, समिति के सदस्य अशोक तपस्वी आदि संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!