उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अमरर्जेई मोहल्ले में दिन दहाड़े एक घर मे लूट की घटना हो गई। बताया जाता है विद्युत कर्मी बनकर बदमाशो ने महिला और मासूम बच्ची को असलहा दिखा कर जेवरात लूट की वारदात को अंजाम दिया। वहीं विरोध करने पर महिला के पैर में गोली मार दिया। गोली लगने से महिला घायल हो गई जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर महिला का इलाज कर रहे है वही पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।

गृहस्वामियों से मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के अमरजई मोहल्ला निवासी स्व. राजा सिंह की पत्नी आशा सिंह अपनी बहू के साथ घर मे थी। तभी विद्युत कर्मी बनकर आये बदमाश बिल चेक करने के बहाने घर मे घुसकर महिला और उसके मासूम बच्चे के ऊपर असलहा रखकर महिलाओ के जेवरात उतरवा लिए। आशा सिंह ने जब विरोध किया तो उसे गोली मार दिया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जाँच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By