उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर इटौली गांव में आज सुबह घर में काम करते समय महिला को जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जलालपुर इटौली गांव निवासी रामकृपाल की 30 वर्षीय पत्नी रीता देवी आज सुबह अपने घर में काम कर रही थी।
तभी उसको किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने अपने परिजनों को कीड़ा काटने की बात बताई परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने रीता देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
