G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर शुक्ला होटल के समीप बाइक सवार को अज्ञात ट्रक टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के महाराजपुर थाना क्षेत्र के गंगागंज गांव निवासी हरिश्चंद्र का 20 वर्षीय पुत्र गोविंद बाइक पर सवार होकर किसी काम से कल्यानपुर थाना क्षेत्र आया था।

तभी नेशनल हाईवे 2 पर शुक्ला होटल के समीप रोड से गुज़रा अज्ञात ट्रक उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे गोविंद रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share