G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले खखरेरू थाना क्षेत्र के पनिहा बाबा चौराहे गांव के समीप बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इप्वहार के बाद उसको रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर सानी गांव निवासी शिव दत्त का 28 वर्षीय पुत्र जय करन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से निकला था। जब उसकी बाइक खखरेरू थाना क्षेत्र के पनिहा बाबा चौराहे गांव के समीप पहुंची

तभी दूसरे बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे जय करन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share