उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव में आज सुबह युवक ने परिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनो को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार एकारी गाँव निवासी नत्थु का 35 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार ने आज सुबह परिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरन्त परिजनो ने फोन कर घटना की सुचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!