G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर ज़िले के हुसैनगंज थाने की पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुये दो आरोपियो को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज 21 अगस्त को थाना हुसैनगंज पुलिस द्वारा थाना हुसैनगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 225/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात में चोरी का खुलासा करते हुए वहद ग्राम सैदनपुर नहर के पूर्वी पटरी पर पुलिया से आरोपी शिवम कोरी पुत्र शिवशंकर उम्र करीब 18 वर्ष निवासी पक्का तालाब सदर कोतवाली व नितिन दिवाकर पुत्र रामप्रकाश उम्र करीब 18 वर्ष निवासी धोबियन मोहल्ला पक्का तालाब सदर कोतवाली को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमें में धारा 317(2)/317(4) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुये गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share