उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के ओवर ब्रिज के नीचे लखनऊ बाईपास पर अज्ञात वाहन पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे राहगीर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के उमरपुर भोदर गाँव निवासी 50 वर्षीय बोधी सिंह किसी काम से सदर कोतवाली क्षेत्र आया था।

तभी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के ओवर ब्रिज के नीचे लखनऊ बाईपास पर अज्ञात वाहन पैदल जा रहे बोधी सिंह को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे वह रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना फोन कर सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share