G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के टेकसारी गांव की मोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला घायल हो गई। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के कर्मा का पुरवा गाँव निवासी कमलेश कुमार की 50 वर्षीय पत्नी अनीता देवी किसी काम से थरियांव थाना क्षेत्र के गई थी। तभी थाना क्षेत्र के टेकसारी गाँव की मोड़ पर अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे वह रोड पर गिरकर घायल हो गई जिसकी सूचना 112 डायल की पुलिस को हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरवी 5615 ने घायल अवस्था मे महिला को इलाज के लिए हसवा स्वास्थ केंद्र केंद्र पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर घायल महिला का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share