G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के जखनी गाँव के अनियंत्रीत बाइक गिरने से बाइक पर सवार महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार मलवां थाने के तारापुर गांव निवासी शिव कुमार की 23 वर्षीय पत्नी पूनम अपने भाई सूरज के साथ बाइक से कौशाम्बी जनपद के कड़ाधाम गंगा स्नान कर वापस बाइक से आ रहे थे। जब बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के जखनी गाँव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रीत होकर गिर गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share