G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड चौफेरवा गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हों गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जगतपुर गाँव निवासी स्व. मेवा लाल का 26 वर्षीय पुत्र छोटू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर चौफेरवा गाँव के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे छोटू रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना राहगीरों ने फोन कर सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 102 एंबुलेंस की ईएमटी शाइना और पायलेट रूपेंद्र कुमार ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं वही घायल की हालत गम्भीर बनी हुई है। हादशे कि जानकारी घायल के परिजन को हुई तो रोती बिलखती घायल छोटु की माँ शिया कली जिला अस्पताल पहुंची और रोरो कर उसका हाल बेहाल है। खबर लिखे जाने तक घायल जिला अस्पताल में था उसको रेफर नही किया था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share