G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मन गाँव के समीप बाइक बिजली के पोल से टकराकर पानी भरी खंती में कूद गई। जिससे बाइक पर सवाल दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरयानी गांव निवासी स्वयम्बर का 25 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार व गांव निवासी गजराज का 40 वर्षीय पुत्र जगत पाल दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहे थे।

जब इनकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव के समीप पहुंची तभी बिजली की पोल से टकराकर बाइक पानी भरी खंती में कूद गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी मुकेश कुमार पायलट हरी बाबू ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share