उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छिवलहा रोड पर प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र के साहनीपुर गांव निवासी रतिपाल का 55 वर्षीय पुत्र दुर्गेंद्र बहादुर सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए हुसैनगंज थाना क्षेत्र आया था। जब उसकी बाइक हुसैनगंज कस्बे से 3 किलोमीटर आगे छिवलहा रोड पर पहुंची तभी प्राइवेट बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दुर्गेंद्र बहादुर घायल हो गया।

फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको रेफर कर दिया। वहीं हादसे की जानकारी घायल के परिजनों को हुई तो तुरंत अपने चार पहिया वाहन से सीएचसी पहुंचे और घायल को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!