उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के बरौरा गाँव के समीप खेतो में काम करने गई महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर न मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरौरा गाँव निवासी चैतु की 50 वर्षीय पत्नी कल्लो मति गाँव के समीप स्थित अपने खेतों में काम करने गई थी। तभी उसकी वहां अचानक तबियत बिगड़ गई जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला को जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया, तो साथ आये उसके परिजन मृतिका के शव को अपने साथ घर लेकर चले गए। वही अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद महिला की किसी ज़हरीले कीड़े के कटने से मौत हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!